शिवसेना (यूबीटी) नेता की हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ठाणे पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए 23 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है। पूर्णेकर पर मंगलवार रात गोलीबारी के बाद चाकू से हमले में गंभीर चोटें आई थीं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दो संदिग्ध वाहन जब्त किए गए हैं।

शिवसेना (यूबीटी) नेता की हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित

ठाणे, एजेंसी। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने 23 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूर्णेकर पर मंगलवार रात कपूरबावड़ी थाना क्षेत्र में गोली चलाने के बाद चाकू से हमला किया गया था। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाले दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव की निगरानी में एसआईटी बनाई गई है।

एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेश सालवी को जांच अधिकारी बनाया गया है। अपराध शाखा यूनिट-पांच के वरिष्ठ निरीक्षक गोरखनाथ घरगे और प्रॉपर्टी सेल के वरिष्ठ निरीक्षक जनार्दन सोनावणे भी टीम में शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिवसेना (यूबीटी) नेता की हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित