थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए डे-केयर सेंटर समेत पांच मांगों को लेकर धरना की चेतावनी

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

गुरुवार को गोल्फ ग्राउंड में थैलेसीमिया सोसाइटी की बैठक हुई, जिसमें थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर की स्थापना समेत पांच सूत्री मांगें उठाई गईं। 15 दिनों में मांगें न पूरी होने पर परिजन धरना देंगे। वहीं, सिविल सर्जन के विवादास्पद बयान के खिलाफ जुटान शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर होगा।

थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए डे-केयर सेंटर समेत पांच मांगों को लेकर धरना की चेतावनी

थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर की स्थापना समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को गोल्फ ग्राउंड में थैलेसीमिया सोसाइटी की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिनों के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तो पीड़ित बच्चों के साथ परिजन रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठेंगे।

बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में अभिभावकों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर की स्थापना, हेमेटोलॉजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति, जांच व दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था, निजी ब्लड बैंकों द्वारा थैलेसीमिया बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने की निगरानी के लिए डीसी की अध्यक्षता में समिति का गठन तथा बच्चों का राशन कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई। अभिभावाकों ने कहा कि बैठक का उद्देश्य जिले में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन रक्षक इलाज और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था। इसके बाद भी यदि पीड़ित बच्चों को सुविधाएं नहीं मिलीं तो वे लोग धरना के लिए बाध्य हो जाएंगे। बैठक में समाजसेवी गोपाल भट्टाचार्य, रवि शेखर, अंकित राजगढ़िया, विजय पंडित, थैलेसीमिया बच्ची संस्कृति समेत कई परिजन मौजूद रहे। बैठक के बाद डीसी, सिविल सर्जन, धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक, एसडीएम, विधायक राज सिन्हा और धनबाद थाना को उक्त मांगों को लेकर पत्र सौंपा गया।

----------

सिविल सर्जन के खिलाफ आज हो सकता है जुटान

इधर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों का जुटान शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर हो रहा है। परिजन सिविल सर्जन के उस बयान से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का जीवन कम होता है। इसको लेकर पीड़ित परिजनों के सोशल मीडिया ग्रुप में सभी 260 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों से आने का आह्वान किया जा रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

थैलेसीमिया सोसाइटी की बैठक कब हुई?
गुरुवार को थैलेसीमिया सोसाइटी की बैठक हुई।
Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsथैलेसीमिया पीड़ितों के लिए डे-केयर सेंटर समेत पांच मांगों को लेकर धरना की चेतावनी