सीमा जागरण मंच की बैठक में समिति का पुनर्गठन
किशनगंज सीमा जागरण मंच की बैठक में समिति का पुनर्गठनसीमा जागरण मंच की बैठक में समिति का पुनर्गठनसीमा जागरण मंच की बैठक में समिति का पुनर्गठनसीमा जागरण

ठाकुरगंज। नगर के फाराबाड़ी में रविवार को सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड एवं ग्रामीण खंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान दोनों खंडों की नई समितियों का पुनर्गठन करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मंच के जिला संयोजक बुलेन सिंह ने ग्रामीण खंड के प्रमुख के रूप में पांडव झा, महामंत्री विजय महासेठ, मंत्री सिकंदर पासवान, युवा प्रमुख पप्पू तिवारी तथा संपर्क प्रमुख राजीव पासवान के नाम की घोषणा की। वहीं ठाकुरगंज नगर खंड के प्रमुख पंकज गुप्ता, महामंत्री दीपक सहनी, मंत्री मुन्ना राय, कोषाध्यक्ष ललन पोद्दार, युवा प्रमुख शिवा पासवान और संपर्क प्रमुख संतोष कुमार बनाए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला कार्यवाह हरदेव जी ने कहा कि सीमा जागरण मंच संघ की शाखा है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और अवैध घुसपैठ पर नजर रखने के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख दिलीप यादव, नगर कार्यवाह शिव शंकर महतो, पार्षद अमित सिन्हा, अनिल महराज, बिजली सिंह, राजेश करनानी, पूर्व मुखिया गणेश राय, गौतम चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


