टिकटॉक ने यूजर्स को गुमराह किया : टेक्सास की अदालत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
टेक्सास की अदालत ने फैसला सुनाया है कि टिकटॉक ने अपने यूजर्स को गुमराह किया और नाबालिगों के लिए सामग्री को फिल्टर करने में विफल रहा। राज्य ने दावा किया कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए सुरक्षित बताकर गलत प्रचार करती है। जनवरी 2025 में टेक्सास सरकार ने इसके खिलाफ मुकदमा दायर किया था।

टेक्सास, एजेंसी। टेक्सास की एक अदालत ने गुरुवार को फैसला सुनाया कि टिकटॉक ने यूजर्स को गुमराह किया है। साथ ही कहा कि उसने नाबालिगों के लिए सामग्री फिल्टर करने और अपने 'रिस्ट्रिक्टेड मोड' फीचर को लेकर राज्य के उपभोक्ता संरक्षण कानून का उल्लंघन किया। टेक्सास सरकार ने जनवरी, 2025 में टिकटॉक के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। राज्य ने आरोप लगाया था कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए सुरक्षित बताकर उसका प्रचार करती है। अदालत के फैसले के अनुसार टेक्सास ने कहा था कि टिकटॉक यूजर्स से दावा करता है कि वह अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाली सामग्री को हटा देगा।


