ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल का भाजपा पर वार: ताजपोशी के बाद पहला भाषण, जानें 10 खास बातें

राहुल का भाजपा पर वार: ताजपोशी के बाद पहला भाषण, जानें 10 खास बातें

राहुल गांधी के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय राजनीतिक के लिए शनिवार की दिन बेहद खास रहा। 71 वर्षीय सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान अपने बेटे राहुल गांधी के हाथों में सौंप दी। इस तरह कांग्रेस...

राहुल का भाजपा पर वार: ताजपोशी के बाद पहला भाषण, जानें 10 खास बातें
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम। Sun, 17 Dec 2017 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय राजनीतिक के लिए शनिवार की दिन बेहद खास रहा। 71 वर्षीय सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान अपने बेटे राहुल गांधी के हाथों में सौंप दी। इस तरह कांग्रेस में एक नए युग की शुरुआत हो गई। राहुल ने अध्यक्ष पद की औपचारिक जिम्मेदारी संभालते ही भाजपा पर सीधा निशना साधा।

आइये जानते हैं राहुल के भाषण से जुड़ी 10 खास बातें-

1. मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि हम काग्रेस को हिंदुस्तान की ग्रैंड ओल्ड एंड यंग पार्टी बनाने जा रहे हैं।
2. मैं आपको निमंत्रण देता हूं कि आइये, प्यार का...भाईचारे का हिंदुस्तान बनाते हैं
3. वो तोड़ते हैं हम जोड़ते हैं, वो गुस्सा करते हैं, हम प्यार करते हैं. वो आग लगाते हैं हम आग बुझाते हैं। एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना काफी मुश्किल होता है।
4.  भाजपा आवाज दबाती है लेकिन हम लोगों को बोलने देते हैं, वे बदनाम करते हैं लेकिन हम सम्मान करते हैं।
5. हम बीजेपी को अपने भाइयों और बहनों की तरह मानते हैं लेकिन हम उनसे सहमति नहीं रखते हैं।
6.   मैं चाहता हूं कि कांग्रेस भारत की जनता के साथ संवाद का जरिया बने
7.  पूरे देश में सिर्फ एक शक्ति है जो इसे रोक सकती है और वह है कांग्रेस का प्यारा कार्यकर्ता... कांग्रेस कार्यकर्ता मेरा परिवार हैं
8. बीजेपी हिंसा की राजनीति कर रही है, मूल्यों को कुचला जा रहा है
9. क्रोध और गुस्से की राजनीति से हम लड़ेंगे और उनको हराएंगे
10. जब मैं 13 साल पहले राजनीति में आया था तो मैं उस जागरूकता का अंग बनना चाहता था जो भारत में बदलाव ला सके और जो लोगों को गरिमा दे सके
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें