बेंगलुरु जाने वाली विशेष ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज से मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर सेंट्रल-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल के लिए विशेष ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। ट्रेन 04131 में 4 अक्टूबर और वापसी ट्रेन 04132 में 7 अक्टूबर को यह कोच जोड़ा जाएगा।

प्रयागराज, संवाददाता। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) विशेष ट्रेन में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।ट्रेन 04131 में चार अक्तूबर और वापसी में ट्रेन 04132 में सात अक्तूबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन में कोचों की संख्या 23 से बढ़कर 24 हो जाएगी। इसमें 10 स्लीपर, दो थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, नौ सामान्य और दो एसएलआर/डी कोच होंगे।

