नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से एक ट्रेन रद्द
हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर के बंडामुंडा क्षेत्र में यार्ड संशोधन और पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते एक ट्रेन को निरस्त किया गया है और एक दूसरी ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

लक्सर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा क्षेत्र में यार्ड संशोधन और पांचवीं रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण एक ट्रेन को निरस्त किया गया है, जबकि एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।


