गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोनगाड के पास गाड़ी पलटने से यात्री घायल
हिन्दुस्तान, देहरादून
उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास एक टेंपो ट्रेवल्स का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में 17 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। सभी यात्री गुजरात के हैं और उन्हें एंबुलेंस से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोनगाड के पास गाड़ी पलटने से यात्री घायल
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोनगाड के पास एक टेंपो ट्रेवल्स का ब्रेक फेल होने के कारण रोड पर ही पलट गया। इसमें 17 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आए हैं जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र में लाया जा रहा है। सभी यात्री गुजरात के है सभी सुरक्षित बताया जा रहे हैं।


