मंदिर पर कब्जा करना चाहते है कुछ बड़े नेता: स्वामी शिवानंद गिरी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के संचालक ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि वे धार्मिक संपत्ति को अवैध रूप से कब्जाने और तोड़फोड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन को पूरी स्थिति का पता है और हाल ही में साधुओं की हत्या की भी घटना हुई है।

मंदिर पर कब्जा करना चाहते है कुछ बड़े नेता: स्वामी शिवानंद गिरी
मंदिर पर कब्जा करना चाहते है कुछ बड़े नेता: स्वामी शिवानंद गिरी

हरिद्वार। श्री पंचलेश्वर नाथ महादेव मंदिर लक्सर के संचालक स्वामी शिवानंद गिरी ने कुछ लोगों पर धार्मिक संपत्ति को खुर्दबुर्द और अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से मंदिर परिसर में हस्तक्षेप कर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उनके द्वारा परिसर में तोड़फोड़ भी की गई है और जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि बलपूर्वक मंदिर से उन्हें बाहर निकाल दिया। प्रशासन को भी सबकुछ पता है। जिलाधिकारी ने वार्ता के बाद आश्वासन दिया है। कुछ बड़े नेता भी तथाकथित लोगों के साथ मिलकर मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही एक मंदिर में साधुओं की हत्या की गई है। इसी प्रकार से कोई बड़ी अनहोनी होने का खतरा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमंदिर पर कब्जा करना चाहते है कुछ बड़े नेता: स्वामी शिवानंद गिरी