आसमान में बादल छाए, गर्मी से नहीं मिली राहत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

- भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते 24 घंटे में

आसमान में बादल छाए, गर्मी से नहीं मिली राहत

भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रविवार को दोपहर 12 बजे दिन का पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को तीखी धूप का सामना तो नहीं करना पड़ा लेकिन उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से लेकर तीन जुलाई के बीच आसमान में ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे।

वहीं इस दौरान गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।