35 डिग्री के ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में तीन दिनों की बारिश के अभाव के कारण तापमान 35 डिग्री तक पहुँच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 9 सितंबर से मौसम में बदलाव होगा, जिससे कई जिलों में बारिश की संभावना है। 8 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

जमशेदपुर। तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में वृद्धि होने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 9 सितंबर से फिर मौसम बदलेगा और राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। कोल्हान क्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना है लेकिन 8 तारीख तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं देखने को मिलेगा।


