गांव-गांव स्वास्थ्य सेवा पहुंचाएंगी आरोग्य सेविकाएं
मोरना तीर्थनगरी शुकतीर्थ में एकल आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आरोग्य सेविकाओं के लिए दस दिवसीय टेली मेडिसिन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मुजफ्फरनगर और मेरठ की 30 चयनित महिलाओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना था।

मोरना तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित एकल आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में आरोग्य सेविकाओं के लिए दस दिवसीय टेली मेडिसिन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में मुजफ्फरनगर और मेरठ की 30 चयनित महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना और लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना रहा। कोलकाता से आए केंद्रीय प्रशिक्षक डॉ. मोइनाक पांडा और रांची से आए केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. मनीष ने सेविकाओं को स्वास्थ्य जांच और टेली मेडिसिन की जानकारी दी। प्रभाग प्रमुख मोनिका बरवाल, संभाग प्रमुख सुंदर पाल, पीटीओ साक्षी, संच कॉर्डिनेटर संयोगिता और अर्चना शर्मा ने भी प्रशिक्षण में सहयोग किया।
समापन कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, बीके परी बहन, संभाग समिति उपाध्यक्ष पं. उप. सुधीश फौजी, डॉ. दिनेश धीमान, दिनेश सैनी, डॉ. संजू शर्मा और डॉ. ओमपाल सिंह ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य किट प्रदान कीं। रेणु देवी ने संस्कार पक्ष प्रस्तुत किया। रिया, वर्षा और रविता ने प्रशिक्षण के दौरान मिले अनुभव साझा किए।


