तेलंगाना में 74.62 लाख मतदाता अंतिम सूची में शामिल होने के योग्य
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान नोटिस पाने वाले 92.23 लाख मतदाताओं में से 74.62 लाख अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने के योग्य पाए गए हैं। राज्य में 64 हजार नोटिस अभी मतदाताओं तक पहुंचाए जाने बाकी हैं।

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने शुक्रवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नोटिस पाने वाले 92.23 लाख मतदाताओं में से 74.62 लाख मतदाता अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने के योग्य पाए गए। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 64 हजार नोटिस पहुंचाए जाने बाकी हैं।

