भारतीय संस्कृति और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है कांवड़ यात्रा: तेजस्वी सूर्या
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
कांवड़ यात्रा लेकर ऋषिकेश पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष The Kanwar Yatra is a living symbol of Indian culture and unwavering faith: Tejasvi Surya.

सांसद और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। शुक्रवार को तेजस्वी सूर्या ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद वह कांवड़ लेकर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए निकले।
उनकी कांवड़ यात्रा वीरभद्र ऋषिकेश में सम्पन्न हुई।
ये भी पढ़ें:तेजस्वी सूर्या ने मां गंगा में डुबकी लगाई, कांवड़ लेकर हरिद्वार से रवाना; युवाओं से खास अपील- VIDEO
ये भी पढ़ें:कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का फल वितरित किए


