किराया प्रीमियम पर सुविधा नहीं, तेजस के रखरखाव पर सवाल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों की रखरखाव व्यवस्था में गंभीर समस्या सामने आई है। एक यात्री ने खराब एग्जीक्यूटिव क्लास सीट की फोटो शेयर कर रेलवे से शिकायत की है। सीट का कवर हटा हुआ था, जिससे धातु का फ्रेम बाहर नज़र आ रहा था। यात्रियों ने रेलवे से बेहतर सेवा की अपेक्षा की है।

किराया प्रीमियम पर सुविधा नहीं, तेजस के रखरखाव पर सवाल

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार तेजस एक्सप्रेस की रखरखाव व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। एग्जीक्यूटिव क्लास की एक सीट पूरी तरह खराब मिली। सीट का साइड कवर हटा हुआ था और उसकी जगह धातु का फ्रेम बाहर निकला दिखाई दे रहा था। मरम्मत के बजाय इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इस ट्रेन के यात्री आशुतोष मिश्रा ने खराब सीट की फोटो एक्स पर डाल कर रेलवे से शिकायत की है। उनका कहना है कि यात्री आराम और सुरक्षा के लिए प्रीमियम किराया देते हैं, उपेक्षा के लिए नहीं। मेंटेनेंस कोच की उम्र से नहीं, बल्कि नीयत से तय होती है।

उन्होंने रेलवे से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।