टास्क फोर्स बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और टीकाकरण अभियानों पर सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

एसडीएम सदर की अध्यक्षता में तहसील बिजनौर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, और बाल विकास के अधिकारी शामिल हुए। 14 अगस्त को बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली देने की योजना बनाई गई है। स्कूलों में टीकाकरण अभियान अनिवार्य किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

टास्क फोर्स बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और टीकाकरण अभियानों पर सख्त निर्देश

एसडीएम सदर की अध्यक्षता में तहसील बिजनौर में तहसील टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पूर्ति, बाल विकास और विकास खंड के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख स्वास्थ्य अभियानों और नियमित टीकाकरण की समीक्षा कर सख्त निर्देश जारी किए गए। ​ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अजीन अहमद ने बताया कि 14 अगस्त को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी और छूटे बच्चों को 18 अगस्त को कवर किया जाएगा। नायब तहसीलदार सदर सार्थक चावला ने सभी स्कूलों, आंगनबाड़ियों, मदरसों और इंटर कॉलेजों में समय से दवाइयां पहुंचाने, साफ पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को खाली पेट या बीमार स्थिति में दवा न दी जाए। आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस पर संपर्क करने को कहा गया। बिना कारण बाधा डालने वाले परिवारों की सूचना एक सप्ताह में कार्यालय को भेजने के आदेश हैं। ​बैठक में 14 साल की किशोरियों के एचपीवी वैक्सिनेशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई (मोहम्मदपुर देवमल में 936 और हल्दौर में 579 टीकाकरण)। अगस्त माह में विशेष कैंप लगाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूलों में टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान 3-4 और 6-7 अगस्त को चलेगा। यह टीकाकरण अनिवार्य है, जिसके लिए सभी निजी व राजकीय स्कूलों को अभिभावकों से समय से सहमति लेने की अपील की गई है। डा. देवेंद्र, सीडीपीओ शीतल, पूर्ति निरीक्षक, डीसी नवीन, जेएसआईडीसी अमित, बीपीएम हिमांशु सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और गावी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटास्क फोर्स बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और टीकाकरण अभियानों पर सख्त निर्देश