अपहृता किशोरी बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, भागलपुर
कहलगांव के अमडंडा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अपहर्ता प्रिंस यादव से मुक्त किया गया है। पुलिस ने शिवनारायणपुर गांव की मदद से उसे रामजानीपुर से बरामद किया। लड़की का मेडिकल चेकअप अनुमंडल अस्पताल में किया गया। उसके पिता ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृता किशोरी को शिवनारायणपुर पुलिस के सहयोग से रामजानीपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। अपहर्ता रामजानीपुर निवासी प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया गया है। लड़की का मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। लड़की के पिता ने थाने में पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।


