13 दिन पहले लापता हो गई थी किशोरी, भगाने वाले को पुलिस ने दबोचा
पैकोलिया थानाक्षेत्र में 13 दिन पहले एक किशोरी का अपहरण हुआ था। पुलिस ने आरोपी अनस को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। अपहरण के खिलाफ परिजनों के तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव से करीब 13 दिन पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। कुर्दा गांव निवासी अनस के खिलाफ किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसके बाबा मो. नसीर, फूफा अनवारुल हक समेत तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ 16 जुलाई को अपहरण का केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश में जुटी थी। मामले के विवेचक रामकलेश चौहान ने पुलिस टीम के साथ उन्नाव जिले के हैदराबाद चौराहे से आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को खोज कर पैकोलिया थाने लाया गया।
प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी को महिला आरक्षी के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए बस्ती भेजा गया है।


