दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

- धान लगवाने के लिए खेत पर ले गया था आरोपी गांव का मामला फोटो,200 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों के साथ धान की रोपाई

दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों के साथ धान की रोपाई के दौरान दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस बरामद किया है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया कि उसकी 13 वर्ष की बेटी की पिछले कई दिनों से रक्त रिसाव की शिकायत हो रही थी, जिसके बाद उसका स्थानीय चिकित्सक के द्वारा उपचार कराया जा रहा था। वहीं उसकी बेटी की सहेली को भी इस प्रकार की समस्या हुई।

करीब 10 दिन तक भी दोनों किशोरियों की सेहत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार की रात को अत्याधिक रक्त रिसाव होने लगा। उन्होंने किशोरियों से मामले की जानकारी की तो किशोरियों ने बताया कि 26 जून को उनके ही गांव निवासी धान का ठेकेदार भोले धान की रोपाई करने के लिए अपने साथ ले गया था। वहां आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसकी दिन देर रात को वह दोनों को घर पर छोड़ कर चला गया और आरोपी ने उनको मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी, धमकी से भयभीत होकर उन्होंने किसी को मामले की जानकारी नहीं दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज के बाद आरोपी को तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह को सूचना मिली कि किशोरियों से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गांव अल्लाबख्सपुर की तरफ जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल