नौकरी का झांसा देकर किशोरी से किया गैंगरेप
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों ने होटल में ले जाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को नौकरी का झांसा देकर तीन लोगों द्वारा उसे होटल में ले जाकर गैंगरेप किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने मंगलवार को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मोहसिन, दिलशाद व अज्ञात ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी उसे बहला फुसलाकर सिंभावली के एक होटल में ले गए।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि यहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।


