किशोरी व उसके पिता पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट
इज्जतनगर क्षेत्र में 12 मई को एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। उसके पिता ने किशोरी और उसके पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें ठहराया था और इसके समर्थन में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इज्जतनगर क्षेत्र में युवक की जहर खाने से हुई मौत के मामले में उसके पिता ने एक किशोरी और उसके पिता को आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर की गोकुलधाम कॉलोनी में रहने वाली बबली के बेटे अमित वर्मा की 12 मई को जहर खाने से मौत हो गई थी। सुबह घर से निकलने के बाद वह रात 10:30 बजे केंद्रीय स्कूल के पीछे बेसुध हालत में मिला और इलाज के दौरान रात तीन बजे उसकी मौत हो गई। बबली का आरोप है कि इस दौरान बेटे ने बताया कि उसने किशोरी और उसके पिता को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।
इस संबंध में उसके मोबाइल में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली थी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने किशोरी और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि नामजद लड़की नाबालिग है। अमित उसे बार-बार फोन करता था। लड़की के पिता ने उसे बुलाकर समझाया भी था। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।


