शिवहर से भागी किशोरी जंक्शन पर युवक संग धराई

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया। दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहे थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। युवक पहले से शादीशुदा और किशोरी के चाचा के घर पर काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शिवहर से भागी किशोरी जंक्शन पर युवक संग धराई

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में एक युवक को रविवार की दोपहर को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता भागने की तैयारी में थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। तरियानी पुलिस से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित पार्सल कार्यालय के पास से किशोरी और युवक को पकड़ा। शनिवार की रात दोनों जंक्शन पहुंचे थे。

गिरफ्तारी की प्रक्रिया

आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ में पता चला कि दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे। पकड़ा गया युवक भी किशोरी के गांव का है। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। बताया जाता है कि आरोपी किशोरी के चाचा के मकान में निर्माण कार्य करता था। इसी दौरान वह किशोरी के संपर्क में आया और उसे बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया।

परिवार का पीछा

घटना की सूचना मिलते ही आरोपी की मां और पत्नी भी मुजफ्फरपुर पहुंच गई। उन्होंने किशोरी से आग्रह किया कि वह घर लौट जाए। लेकिन, तब तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। किशोरी के पिता ने इस मामले में शिवहर के तरियानी थाना में अपहरण और पॉक्सो सहित कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया था। रविवार को तरियानी थाने के दारोगा विवेकानंद सिंह दोनों को लेकर शिवहर लौट गए। सोमवार को पुलिस किशोरी व आरोपी युवक को लेकर शिवहर कोर्ट में पेश करेगी।

सामान्य प्रश्न

इस मामले में किशोरी का क्या हुआ?
किशोरी को आरपीएफ ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पकड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।