खीरी के एक गांव से किशोरी को भगाया
हिन्दुस्तान, गंगापार
लेड़ियारी। खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के भगा ले जाने के

खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के भगा ले जाने के आरोप हैं। घटना के बाद गांव मे हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक दो सितंबर को गांव के ही एक युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर पर खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने अधिकारियों से बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक घटना के बाद से गांव से फरार है।
पुलिस ने परिजनों को जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है।


