छात्रा से छेड़खानी व जान से मारने की धमकी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में 15 वर्षीया छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि एक युवक उसे स्कूल आते-जाते समय छेड़ता है। हाल ही में, उस युवक ने छात्रा और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला नगर थाना क्षेत्र का है।

मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया छात्रा से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बनारस बैंक इलाके के स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा ने पुलिस को आवेदन दिया है। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान एक युवक फब्तियां कसता है। आरोपित ने मंगलवार को छेड़खानी की। इसके बाद फोन कर छात्रा और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी।

