नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

पूरामुफ्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की से हैवानियत करने वाले आरोपी को देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती क

नाबालिग लड़की से दरिंदगी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म और विरोध करने पर सिगरेट से जलाने का मामला सामने आया। आरोप है कि गांव का युवक देर रात लड़की को सोते समय उठाकर ले गया और दुष्कर्म के बाद घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी मुशर्रफ को रविवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल मुशर्रफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पान विक्रेता ने तहरीर देते हुए गांव के मुशर्रफ और उसके तीन अज्ञात साथियों पर 14 जून की देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी के घर के पीछे से आरोपी दाखिल होने और 14 वर्षीय बेटी को सोते समय मुंह दबाकर उठा ले जाने का आरोप लगाया। आरोपी मुशर्रफ ने किशोरी से दुराचार किया और विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया। चीखने-चिल्लाने के बावजूद उसके साथ हैवानियत करता रहा। रात करीब दो बजे बेसुध हालत में किशोरी को दरवाजे के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी होने पर पूर्व मंत्री और इलाहाबाद पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस भी एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गई।

पुलिस टीम की कार्रवाई

डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास आरोपी मुशर्रफ के छुपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो वह पुलिस टीम पर ही तमंचे से फरार कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुशर्रफ के दोनों पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में आरोपी कौन था?
आरोपी मुशर्रफ था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsनाबालिग लड़की से दरिंदगी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार