नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सौरभ दीक्षित को 20 वर्ष की कठोर सजा दी गई है। अदालत ने उसे 1 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा

शाहजहांपुर। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो अधिनियम के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-08) की अदालत ने दोषी सौरभ दीक्षित को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2019 में कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 124/2019 में आरोप था कि रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र की नई बस्ती रेती निवासी सौरभ दीक्षित पुत्र कृष्ण मुरारी ने वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376, 368 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह न्यायालय में प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत के आदेश के बाद दोषी को नियमानुसार जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।