मजदूरी कर खर्च चला रहा था टीटी खिलाड़ी वंश

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

17 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश, जो एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल में रह रहा था, आरएसओ की डांट से क्षुब्ध होकर भाग गया। वह मुंबई के माटुंगा में मजदूरी कर रहा था और पुलिस ने उसे सीसीटीवी और इंस्टाग्राम मैसेज के माध्यम से खोज निकाला। सोमवार को उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मजदूरी कर खर्च चला रहा था टीटी खिलाड़ी वंश

आरएसओ की डांट से क्षुब्ध होकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम (सदर) के हॉस्टल से भागा टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश मुंबई के माटुंगा क्षेत्र में मजदूरी कर खर्च चला रहा था। 50 रुपये रोज के हिसाब से झुग्गी में रह रहा था। आगरा पुलिस सोमवार को उसे किशोर न्यायालय में पेश करेगी। वंश (17) निवासी नगला छऊआ शाहगंज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल में रहकर टेबल टेनिस का प्रशिक्षण ले रहा था। 31 जुलाई को वह अचानक गायब हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खिलाड़ी की खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी और इंस्टाग्राम मैसेज के माध्यम से करीब एक माह बाद पुलिस को वंश का सुराग मिला।

एसआई रिक्की पौनियां के नेतृत्व में मुंबई पहुंची टीम ने माटुंगा क्षेत्र के लेबर चौक मलिन बस्ती से वंश को सकुशल बरामद कर लिया। आगरा लगाया गया। शनिवार रात उसे चाइल्ड वेलफेयर समिति भेज दिया गया। सोमवार को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। वंश ने बताया कि वह माटुंगा क्षेत्र में राजू ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहा था। कभी कैटरिंग कभी अन्य मजदूरी करता था। उसे मजदूरी के बदले 500 रुपये मिलते थे। 200 रुपये राजू ले लेता था। जिसमें 50 रुपये झुग्गी में रहने और 50 रुपये खाने के शामिल थे। वहीं, झुग्गी में रह रहे अन्य साथी के मोबाइल से इंस्टाग्राम चलाया था। उसे आरएसओ की डांट के साथ पिता का भी डर था। थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि वंश को अभी सीडब्ल्यूसी में रखा गया है। सोमवार को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमजदूरी कर खर्च चला रहा था टीटी खिलाड़ी वंश