नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी
- घटना गुरुवार रात की, छात्र ने कमरे का दरवाजा बंदकर लगाई फांसी - कुछ नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी

चिनहट में गुरुवार रात नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने खुदकुशी कर ली। मुरलीपुरा कॉलोनी निवासी विष्णु वर्मा (19) नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र की मां अनीता ने बताया कि पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। घर पर मां-बेटे ही रहती है। वह शिक्षिका हैं। गुरुवार रात मां ने खाना खाने को कहा।
पिता की मौत के बाद का जीवन
उसने थोड़ी देर बाद खाना खाने के लिए कहा। इसके बाद मां छत पर टहलने चली गई। रात साढ़े बजे वह नीचे आई और विष्णु को खाना खाने के लिए बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद था। अनीता ने कई आवाजें लगाई, लेकिन कमरे से कोई उत्तर नहीं मिला। अनीता ने खिड़की से झांककर देखा कि विष्णु पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। बेटे को फंदे से लटका देखकर वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने विष्णु के कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। पड़ोसी उसे फौरन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही चिनहट पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
परीक्षा के बाद का दबाव
परिजनों ने बताया कि विष्णु ने अभी हाल में नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा रद्द हो गई थी। इसके बाद दोबारा नीट की परीक्षा दी थी। तब से वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिनहट पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे से कोई सुराइड नोट नहीं मिला है।


