वीडियो किया वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज के एक गांव में एक किशोरी और युवक के प्रेम-प्रसंग का निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर चौक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

वीडियो किया वायरल, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के दौरान बनाए गए निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता की शिकायत के बाद चौक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गांव की एक किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान दोनों के निजी पलों का वीडियो बनाया गया। आरोप है कि युवक के कुछ दोस्तों ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता के नाबालिग होने के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग से होने की बात सामने आई है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सीओ निचलौल रवींद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवीडियो किया वायरल, पुलिस जांच में जुटी