झांसी में नवाबगंज के किशोर को बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

हिन्दुस्तान, बरेली
share

नवाबगंज। झांसी में मोबाइल का सिम बेचने गए नवाबगंज के गुलशननगर निवासी देवेंद्र(17) का दो

झांसी में नवाबगंज के किशोर को बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया

नवाबगंज(बरेली)। झांसी में मोबाइल का सिम बेचने गए नवाबगंज के गुलशननगर निवासी देवेंद्र(17) का दो दिन पहले बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद किशोर के परिजनों से फोन पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। किशोर की मां ने नवाबगंज थाने में शिकायत की थी। नवाबगंज पुलिस ने बुधवार को झांसी पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से किशोर को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया है। वहीं, अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से वह कार भी बरामद कर ली है, जिसमें किशोर का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राकेश कुशवाहा निवासी मातवाना, गुरसराय जनपद झांसी और नीरज कुशवाह निवासी गाधीनगर, गुरसराय जनपद झांसी के रूप में हुई है।

गुरुवार को किशोर को पुलिस अपने साथ नवाबगंज थाने पर ले आई, यहां किशोर से पूछताछ की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझांसी में नवाबगंज के किशोर को बदमाशों ने किया अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया