यूपी का युवक ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यूपी का युवक ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी यूपी का युवक ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी

यूपी का युवक ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर पावापुरी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आकर युवक जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान यूपी के संत रविदास नगर जिले के भीखमपुरा-एकौनी गांव निवासी सुरेश के 19 वर्षीय पुत्र उद्रेश कुमार के रूप में की गयी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टेशन प्रबंधक श्यामू चौधरी ने बताया कि युवक अजीमाबाद एक्सप्रेस से स्टेशन पर उतरा था। उसे कान में इयरफोन लगा था। इसी वजह से ट्रैक पार करने के दौरान दूसरी ट्रेन को नहीं देख पाया। चर्चा है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए नवादा जा रहा था।

उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।