मामा पर भांजी को ले जाने का आरोप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडाग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चिपियाना में किशोरी के घर से लापता होने

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चिपियाना में किशोरी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को उसका मामा भगाकर ले गया। किशोरी की मां ने चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के मुताबिक 17 जून को उसकी 15 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। महिला का आरोप है कि काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसके चाचा का बेटा सोनू उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। महिला ने पुलिस से बेटी को जल्द बरामद करने की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


