किशोरी को उठाने, भाई को मारने की सिरफिरा दे रहा धमकियां

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

एक किशोरी को एक सिरफिरे द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। युवक ने किशोरी से संपर्क करने के लिए विभिन्न मोबाइल नंबरों का उपयोग किया और उसकी भाभी को धमकी दी। किशोरी ने थाना उत्तर में आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किशोरी को उठाने, भाई को मारने की सिरफिरा दे रहा धमकियां

एक किशोरी को सिरफिरे द्वारा परेशान किया जा रहा है। किशोरी को जब फोन किया और जबरन बात करने का दवाब बनाया तो युवक का मोबाइल ब्लाक कर दिया। युवक ने दूसरे मोबाइल नम्बरों से फोन कर बात करने की कोशिश की। किशोरी की भाभी का नम्बर कहीं से लिया और भाभी से कहा कि अगर किशोरी से बात नहीं कराई तो उसके पति को मार डालेगा। किशोरी के परिजनों ने परेशान होकर आरोपी के खिलाफ थाना उत्तर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना उत्तर में कबीर नगर निवासी किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि संदीप पूत्र श्याम बाबू निवासी जौंधरी नारखी ने चोरी से उसके सोशल मीडिया एकाउंट से मोबाइल नम्बर ले लिया।

इसके बाद आरोपी द्वारा मोबाइल नम्बरों को बदल बदलकर उससे बात करता है। आरोपी के मोबाइल नम्बर को जब किशोरी ने ब्लैक लिस्ट में डाल दिया तो दूसरे मोबाइल से बात करने लगा। आरोपी द्वारा किशोरी को लगातार परेशान किया जाता रहा।किशोरी ने थाना उत्तर में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि आरोपी लगातार उसको धमकियां देते हुए मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। आरोपी की हरकतों को लेकर वह काफी परेशान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशोरी को उठाने, भाई को मारने की सिरफिरा दे रहा धमकियां