युवती घर से लाखों की नगदी, आभूषण ले गई

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

शिकोहाबाद के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती को युवक ने बहला-फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी को परेशान किया और शादी के लिए दबाव डाला। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवती घर से लाखों की नगदी, आभूषण ले गई

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को युवक बहला-फुसलाकर ले गया। जब परिजनों ने विरोध किया तो युवती के परिजनों से मारपीट कर दी। युवती के पिता ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने आरोप लगाया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को चमन कुशवाह निवासी सहजलपुर आए दिन फोन कर लगातार परेशान करता था और जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाता था। जब पिता ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो 19 जून की रात आरोपी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। युवती जाने से पहले घर से करीब 1 लाख 15 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, पायल, करधनी समेत अन्य सामान ले गई।

जब युवती का पिता आरोपी के घर पहुंचा तो वहां मौजूद करन, दीपक, सुमन देवी, सुदेश यादव ने गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।