हापुड़ : दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण, मौसी के बेटे पर लगाया आरोप

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

हापुड़ में एक किशोरी का अपहरण उसकी मौसी के लड़के और दो साथियों ने किया। किशोरी अपनी भाभी के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की है।

हापुड़ : दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण, मौसी के बेटे पर लगाया आरोप

हापुड़, संवाददाता कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर एक किशोरी का उसकी मौसी का लड़का अपने दो साथियों के साथ अपहरण कर ले गया। इससे परिजन में अफरा तफरी मच गई। किशोरी अपनी भाभी के साथ ब्यूटी पार्लर में आई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपहरण की जानकारी

किशोरी के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 27 सितंबर को उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से हापुड़ स्थित ब्यूटी पार्लर पर अपनी भाभी के साथ बुलंदशहर रोड पर गई थी। ब्यूटी पार्लर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मेकअप कराया था। मेकअप के बाद उसकी भाभी व बहन घर के लिए चली थी। महाराजपुर थाना लिंक रोड गाजियाबाद निवासी जीशान और उसके दो साथी जबरदस्ती उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गए। आरोपी जीशान उसकी मौसी का पुत्र है। आरोपी का मोबाइल फोन बंद है। दोनों के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा है।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

✦किस दिन किशोरी का अपहरण हुआ?−
27 सितंबर को किशोरी का अपहरण हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहापुड़ : दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण, मौसी के बेटे पर लगाया आरोप