पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देवरियादेवरिया के रनिहवा उर्फ चिरईगोड़ा में किशोर सिकंदर गौतम की पंखा ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रनिहवा उर्फ चिरईगोड़ा में शनिवार की दोपहर पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।गांव के रहने वाले सिकंदर गौतम पुत्र रमेश दोपहर को घर में खराब पंखा को ठीक कर रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। जिससे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


