जहर खाने से नहीं गर्भपात के दौरान हुए रक्तस्राव से हुई थी किशोरी की मौत, दाई हिरासत में

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी और किशोर की मौतों से जुड़ी कहानी ने नया मोड़ लिया है। किशोरी की मौत गर्भपात के दौरान रक्तस्राव से हुई और किशोर ने उसके बाद जहर खा लिया। पुलिस ने गर्भपात कराने वाली दाई को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

जहर खाने से नहीं गर्भपात के दौरान हुए रक्तस्राव से हुई थी किशोरी की मौत, दाई हिरासत में

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी और किशोर के मौत मामले की कहानी में बदलाव आ गया है। किशोरी की मौत गर्भपात के दौरान हुए काफी रक्तस्राव से हो गई थी। मौत की सूचना मिलने पर किशोर ने जहर खा लिया और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने गर्भपात कराने वाली हर्रैया के एक किराये के मकान में रहने कर कार्य करने वाली दाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोर और किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। परिजनों को इसकी जानकारी उस समय हुई, जब किशोरी गर्भवती हो गई। इसके दौरान किशोर और किशोरी के परिजनों में पहले विवाद हुआ, बाद में दोनों परिवारों ने इस बात पर सहमति बनाया कि किशोरी का गर्भपात करा दिया। इस निर्णय बाद शनिवार को किशोर और किशोरी दोनों के माता-पिता हर्रैया पहुंचे। किशोरी को 100 बेड महिला अस्पताल के बगल रहने वाली एक दाई के यहां पहुंचाया। जहां पर दाई रुपया लेकर गर्भपात करने को तैयार हो गई और गर्भपात कराने लगी。

गर्भपात के दौरान स्वास्थ्य स्थिति

बताते हैं कि गर्भपात के दौरान किशोरी को काफी रक्तस्राव होने लगा। उसकी हालत काफी खराब हो गई। इसके बाद उसने अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन उसे लेकर शनिवार देर रात सीएचसी हर्रैया पहुंचे। जहां पर जांच बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही किशोर ने भी जहर खा लिया। किशोर के परिजन उसे सीएचसी दुबौलिया ले गये, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर किशोर की भी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

किशोरी की मौत रक्तस्राव से होने की जानकारी होने पर पुलिस ने परिजनों ने जानकारी ली। उसके सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में हर्रैया पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। बताते हैं कि पुलिस ने दाई को अपने हिरासत में ले लिया। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सामान्य प्रश्न

✦किशोरी की मौत कैसे हुई?−
किशोरी की मौत गर्भपात के दौरान हुए काफी रक्तस्राव से हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजहर खाने से नहीं गर्भपात के दौरान हुए रक्तस्राव से हुई थी किशोरी की मौत, दाई हिरासत में