बड़े भाई की पिटाई से आहत किशोर ने पिया कीटनाशक, मौत
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 16 वर्षीय किशोर ने पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया। उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों में शोक और हाहाकार मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने के कस्बे से सटे दुबेपुरवा में शनिवार रात उस समय हाहाकार मच गय। जब एक किशोर ने केले की फसल में डाले जाने वाला कीटनाशक गटक लिए जाने पर हालत बिगड़ने लगी। चिरैय्या टांड़ सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी शनिवार रात में इलाज के दौरान मौत हो गई।हुजूरपुर थाने के हुजूरपुर के दुबेपुरवा निवासी अभय राज दुबे (16) पुत्र अमरेश्वर प्रसाद दुबे से शनिवार रात बड़े भाई ने कुछ काम कहा। अभय ने उसे नजरंदाज कर दिया। इससे नाराज बड़े भाई ने अभय के गाल पर दो थप्पड़ मार दिए।
इससे नाराज अभय ने घर में रखे केला की फसल में डाले जाने वाला कीटनाशक पी लिया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां शनिवार रात मे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है।


