किशोरी को किया अगवा, दी धर्मांतरण की धमकी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

करारी इलाके की 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण किया गया। आरोप है कि गुवारा तैयबपुर के सलमान ने उसे अगवा किया और उसके परिजनों को धर्म परिवर्तन कर निकाह की धमकी दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर किशोरी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

किशोरी को किया अगवा, दी धर्मांतरण की धमकी

खेतों की ओर गई करारी इलाके की किशोरी का वर्ग विशेष के युवक ने अपहरण कर लिया। इसका उलाहना देने जाने पर उसके भाई व मां ने धर्म परिवर्तन कराकर निकाह की धमकी दी। मामले की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों एवं किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। करारी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 11 जुलाई की रात दैनिक क्रिया के लिए खेतों की तरफ गई थी। आरोप है कि वहां से गुवारा तैयबपुर निवासी सलमान पुत्र मुख्तार ने बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया।

किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पीड़ित पिता के मुताबिक, घटना की जानकारी होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ आरोपी के घर उलाहना देने गया। आरोपी के छोटे भाई व मां ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जानलेवा धमकी दी। कहा कि किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर आरोपी से उसका निकाह कराया जाएगा। सहमे पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एससी-एसटी, अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें