पॉक्सो के मामले में फरार महिला दिल्ली से गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की, संवाददाता। एक किशोरी को अपने साथ ले जाने के मामले से जुड़े प्रकरण में पहले गिरफ्तार हो चुकी ममता शाही लंबे समय से कोर्ट की तारीखों से गायब चल

रुड़की, संवाददाता। एक किशोरी को अपने साथ ले जाने के मामले में ममता शाही को पुलिस की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कणाघाट निवासी ममता शाही इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी थी। प्रकरण में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी भी पूर्व में हो चुकी है। ममता शाही पर एक किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप है। बाद में उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद वह न्यायालय में होने वाली तारीखों पर लगातार गैरहाजिर रही।


