किशोरी को भगाए युवक पर अपहरण का केस दर्ज

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाए युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र

किशोरी को भगाए युवक पर अपहरण का केस दर्ज

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाए युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए तहरीर कहा है कि उनकी लगभग 16 वर्षीय बेटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने बड़े पिता के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी।आरोप है कि 11 जुलाई को बिहार के गोपालगंज जिला के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मेरे ही गांव निवासी अनिल यादव उर्फ छोटू पुत्र खुशहाल यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल यादव उर्फ छोटू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।