फेसबुक पर दोस्ती कर किशोरी को भगा ले गया युवक

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

जालौन में एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया। मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के गायब होने के साथ नकद राशि और सोने की जंजीर भी घर से गायब पाई गई।

फेसबुक पर दोस्ती कर किशोरी को भगा ले गया युवक

जालौन। फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक युवक ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी फेसबुक चलाती थी। इसी दौरान महिया कमलपुर निवासी राजकुमार ने उससे दोस्ती कर ली और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद राजकुमार कॉल पर बेटी से बातें करने लगा और उसे बहला-फुसलाने लगा। 21 जून की सुबह जब महिला जागी तो बेटी घर में नहीं थी।

तलाश करने पर घर में भैंस खरीदने के लिए रखे करीब 60,000 रुपये नगद और सोने की जंजीर भी गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि 20 जून की रात करीब एक बजे राजकुमार अपने कुछ साथियों के साथ किशोरी को घर से भगा ले गया। पीड़ित महिला ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी राजकुमार और उसके साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।