किशोरी को एक लाख में बेचकर कराई शादी, पांच गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में चौबेपुर की किशोरी को अपहरण करके एक लाख रुपये में शादी के लिए बेच दिया गया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। किशोरी ने बताया कि उसे तीन दिन तक बंधक बनाए रखा गया। इस मामले में अपहरण और मानव तस्करी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

किशोरी को एक लाख में बेचकर कराई शादी, पांच गिरफ्तार

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौबेपुर की किशोरी को बहलाकर अपहरण कर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद बुलंदशहर के युवक से शादी के लिए एक लाख रुपये में बेच दिया गया। प्रकरण में चौबेपुर पुलिस ने पड़ोस के गांव के युवक, युवक के चाचा-चाची, मथुरा निवासी युवक और उसके मामा को गिरफ्तार किया। किशोरी को मुक्त कराकर काउंसिलिंग की गई। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में घटना की जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चौबेपुर के लखरांव कमौली निवासी राहुल भारद्वाज, उसके चाचा गोपालपुर कमौली निवासी शिवधनी, चाची मैना देवी, बुलंदशहर के धराऊ (कोतवाली देहात खुर्जा) और मथुरा के बदनपुर खंड मरकटी (सुरीर) निवासी नेम सिंह हैं। डीसीपी ने बताया कि राहुल ने ही लड़के के मामा नेम सिंह से संपर्क किया था। नेम सिंह ने भांजे की शादी कराने के लिए लड़की उपलब्ध कराने पर एक लाख रुपये देने की बात कही थी.

थाने की सुस्ती, तीन जुलाई को खुद पीड़िता ने फोन किया

किशोरी के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से थोड़ी बीमार है। उसकी मां का निधन हो चुका है। पिता एवं चाचा के परिवार के साथ रहती है। छह जून की सुबह लोग जगे तो किशोरी लापता थी। गांव, नाते-रिश्तेदार के यहां काफी ढूंढ़ने पर भी नहीं मिली। इसके बाद चाचा ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बावजूद पुलिस सुस्त रही। किशोरी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद 22 जून को पुलिस आयुक्त के कार्यालय में जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र दिया। फिर भी पुलिस किशोरी को नहीं ढूंढ सकी। तीन जुलाई को किशोरी ने अपने चचेरे भाई को फोन कर बताया कि आरोपियों ने उसे कानपुर में एक लाख रुपये बेच दिया है। आरोपी राहुल पहले से ही इस तरह के काम में संलिप्त रहा है.

पीड़िता की सूचना के तीसरे दिन केस

पीड़िता ने तीन जुलाई को जब फोन कर पूरी बात बताई, इसके बाद पुलिस ने पांच जुलाई को मुकदमा दर्ज किया। फिर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही किशोरी के लोकेशन पर पुलिस पहुंची.

तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, फिर बेचा

किशोरी ने परिजनों को बताया कि पांच जून को राहुल और साहिल नामक दो युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और अपनी चाची के घर में जबरिया बंधक बनाए रखा। तीन दिन तक बंधक बनाने के बाद उसे बेचा गया। उधर, जिस युवक से विवाह कराया गया, उसकी उम्र 20 साल है। वह इधर-उधर मजदूरी करता है। उसके मामा नेम सिंह ने उसकी शादी के लिए सौदा तय किया था। अपहरण, पॉक्सो ऐक्ट, मानव तस्करी की धाराओं में सभी पांचों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक महेश मिश्रा, अपराजित सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, अभिषेक सिंह, कांस्टेबल सिंधु, अनिता थीं.

शादी के लिए खरीद-फरोख्त अपराध

डीसीपी ने बताया कि शादी के लिए बालिग या नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त मानव तस्करी की श्रेणी में आएगी। हाल में चौबेपुर, सारनाथ, चोलापुर में तीन केस सामने आए। इस तरह के काम में संलिप्तता पर कार्रवाई होगी.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किशोरी को कब और किसने अपहरण किया?
किशोरी को पांच जून को राहुल और साहिल नामक दो युवकों ने जबरदस्ती अपहरण किया।
Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकिशोरी को एक लाख में बेचकर कराई शादी, पांच गिरफ्तार