तीज पर्व का नहाय-खाय आज, निर्जला उपवास कल
हिन्दुस्तान, साहिबगंज
बोरियो में पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए हरितालिका तीज पर्व मनाने की तैयारी हो रही है। नहाय-खाय रविवार को होगा और सोमवार को महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी। इस पर्व पर पूजा सामग्री, फल, मिठाई और नए वस्त्रों की खरीदारी के लिए बाजारों में भी भीड़ बढ़ रही है।

बोरियो। पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला तीज उर्फ हरितालिका पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह है। पर्व का नहाय-खाय रविवार को होगा, जबकि सोमवार को महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी। तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नहाय-खाय के दिन महिलाएं स्नान कर शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना करेंगी और सात्विक भोजन ग्रहण करेंगी। इसके बाद सोमवार को निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है।
महिलाएं पूजा सामग्री, फल, मिठाई, शृंगार सामग्री और नए वस्त्रों की खरीदारी कर रही हैं। मंदिरों में भी तीज की पूजा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।


