पीआरएस में तकनीकी खराबी से रेलवे रिजर्वेशन में हो रही परेशानी
मोतिहारी में रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। छठ दीवाली पर्व के लिए घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्री कन्फर्म टिकट पाने में संघर्ष कर रहे हैं। रिजर्वेशन काउंटर पर लंबी कतारें लगी हुई हैं, और कई यात्रियों को घंटों इंतजार करने के बाद भी टिकट नहीं मिल रहे हैं।

मोतिहारी हि टी रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में आए तकनीकी खराबी को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पर रहा है । जिसको लेकर छठ दीवाली पर्व में घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने रेलवे रिजर्वेशन में कन्फर्म टिकट का मिलना बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। तकनीकी खराबी होने के कारण साइट पूरी तरह स्लो चल रहा है। रेलवे रिजर्वेशन का दो महीने पहले ही बुकिंग खुलते ही सभी ट्रेन में वेटिंग और रिग्रेट होना शुरू हो जा रहा है। रिजर्वेशन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतार लग रही है।
सुरक्षा की स्थिति
घर के सदस्य अपने रिश्तेदार को पर्व में बुलाने के लिए एक दिन पूर्व से टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जा रहे है। जिसको लेकर उन्हें पूरी रात कतार में ही सोना पड़ रहा है। इसके बावजूद बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंडों में अधिकांश ट्रेनों की सीटें भर जा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है ।
समस्या के कारण
समस्तीपुर के रेलवे सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि ईसीआर के पांचों डिवीजन में फिलहाल सुबह के वक्त पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से टिकट आरक्षण का काम प्रभावित हो रहा। लॉगिन करने के बाद पीआरएस अपने आप टर्मिनेट हो जा रहा है। रेलकर्मियों को आरक्षण संबंधी कार्य करने में परेशानी हो रही है । यह समस्या सुबह 08:15 बजे से 09:05 बजे तक करीब 50 मिनट हो रहा है ।


