पीयू : दूसरे-चौथे सेमेस्टर का फॉर्म भरने में हुई परेशानी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

पटना विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। दो जुलाई तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी, लेकिन पोर्टल पर पेमेंट का विकल्प नहीं आ रहा था और कई छात्रों को एरर की समस्या का सामना करना पड़ा। छात्रों ने समस्या को जल्द हल करने की मांग की है।

पीयू : दूसरे-चौथे सेमेस्टर का फॉर्म भरने में हुई परेशानी

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी से दूसरे और चौथे सेमेस्टर के कई विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं। दो जुलाई तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन पोर्टल पर पेमेंट का ऑप्शन ही नहीं आ रहा था, जबकि कई छात्रों को यूजरनेम और पासवर्ड डालने पर इनवेलिड का एरर दिखा। इस तकनीकी खामी से बड़ी संख्या में विद्यार्थी फॉर्म भरने से वंचित रह गए। परेशान छात्र विवि के चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों ने मांग की है कि पोर्टल को तुरंत ठीक कर फॉर्म जमा करने की नई विंडो खोली जाए, नहीं तो उनका सेमेस्टर बर्बाद हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।