आउटर सिग्नल क्षतिग्रस्त होने से कई घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई के बघौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मालगाड़ी की शंटिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण सेफ्टी फ्लैट डोर टूट गया, जिससे आउटर सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ, लेकिन रेलवे ने आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की।

आउटर सिग्नल क्षतिग्रस्त होने से कई घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन

हरदोई। बालामऊ-हरदोई रेलखंड के बघौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर मालगाड़ी की शंटिंग के दौरान हुए एक तकनीकी खराबी से मालगाड़ी का सेफ्टी फ्लैट डोर (सेफ्टी उपकरण) टूट गया। इसकी चपेट में आकर स्टेशन का आउटर सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे मालगाड़ी को लाइन संख्या चार से लाइन संख्या एक पर शंट किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सेफ्टी फ्लैट डोर टूटकर आउटर सिग्नल से टकरा गया। इससे सिग्नल व्यवस्था प्रभावित हो गई। सिग्नल क्षतिग्रस्त होने के कारण अप दिशा में आने वाली ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से संभव नहीं हो सका।

हालांकि रेलवे ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू की। हरदोई की ओर आने वाली ट्रेनों को सावधानीपूर्वक लूप लाइन के माध्यम से कम गति पर निकाला गया। इससे रेल यातायात पूरी तरह बंद नहीं हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।