शिक्षण दिवस पर आचार्यों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान, उरई
कालपी के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में शिक्षण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन से हुई। प्रबंधक और अध्यक्ष ने आचार्याओं को सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कालपी। संवाददाता सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज सदर बाजार कालपी के वंदना सभागार में शिक्षण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां शारदे के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन से हुआ।कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि परिचयसोनाली ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान, अध्यक्ष रमेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह सहित विद्यालय के आचार्य-आचार्या तथा शिशु वाटिका की आचार्या बहनें व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रबंधक हरिभूषण सिंह चौहान एवं अध्यक्ष रमेश तिवारी ने प्रधानाचार्य सहित समस्त आचार्य-आचार्या बहनों एवं कर्मचारियों को आचार्य वेश प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने शिक्षण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


