पुरानी पेंशन बहाली को डिप्टी सीएम से लगाई गुहार
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शिक्षकों का आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बावजूद, 2004-05 बैच के 36-37 हजार बेसिक शिक्षकों को अब तक पुरानी पेंशन नहीं मिल पाई है।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से सर्किट हाउस में मुलाकात की। शिक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सदन में घोषणा के बावजूद 2004-05 बैच के तकरीबन 36-37 हजार बेसिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं हो सकी है। ऐसे में पुरानी पेंशन का तोहफा देकर उनका बुढ़ापा सुरक्षित करें। शिष्टमंडल में करतार सिंह, आमोद श्रीवास्तव, अनुरागिनी सिंह, प्रशांत ओझा, शशिकांत, राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार पांडेय, कुलदीप, सरिता सिन्हा, कल्पना शुक्ला, अलका जायसवाल, दिनेश कुमार सिंह, नीता उपाध्याय, विरंची विक्रम, एसपी सिंह, जगत निवास पांडे, संजय शुक्ला, नीरजा शुक्ला, अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


