शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी परीक्षा को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने टीईटी मुक्ति, न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत रखने और 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। इस मौके पर कई अन्य संघ के सदस्य भी उपस्थित थे।

पिथौरागढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी परीक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया के नेतृत्व में संघ के कर्मचारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने टीईटी मुक्ति व वर्तमान में हुई टीईटी परीक्षा में शिक्षकों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत रखने व अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला मंत्री जेपी वर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, सयुक्त मंत्री ललित बसेड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

